आज फिर हुई खेतासराय थाने में दो शादी

खेतासराय (जौनपुर)। आम जनता की रक्षा करने वाली पुलिस इन दिनों प्रेमी युगल की शादी कराने को मजबूर हो गयी है। खेतासराय थाने की पुलिस को 24 घंटे के भीतर दो शादी करानी पड़ी है। रविवार की देर रात थाने में एक पे्रमी युगल का निकाह हुआ हैं वही आज सूबह एक एक जोड़े एक दूसरे को जायमाल डालकर एक दूजे के लिए हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात भुड़कुड़हा गांव निवासी आदिल पुत्र अताउल्ला अपनी प्रेमिका आलिया के घर शाहापुर पहुंचा तो परिवार वाले उसे पकड़ लिया। और उसे घर में कैद कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आदिल को थाने ले जाना चाहा तो गांव में ही दोना निकाह करने की जिद्द करने लगे। थानेदार द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद दोनो पक्ष निकाह कराने को तैयार हो गये। रात्रि में ही दोनो का निकाह थाने पर हुआ।
अभी थाने से बारात विदा करके थानाध्यक्ष खाली हुए ही थेे इसी बीच एक और प्रेमी युगल भागने का मामला थाने पर पहुंचा। आजमगढ़ जनपद के एक से भागी युवती जमदहा गांव में अपने प्रेमी के घर पकड़ी। सोमवार को दोनो पक्षो को लोग थाने पहुंच गये। दोनो पक्षो की रजामंदी पर थाना परिसर में स्थित दुर्गा जी मंदिर पर आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र दरियापुर गांव के निवासी छोटेलाल विश्वकर्मा की पुत्री प्रीती और जमदहां गांव के निवासी रामदुलार का पुत्र नितिन एक दूसरे गले में वर माला डालकर एक दूजे के लिए हो गये।

Related

जौनपुर 3678548781798873699

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item