बेसिक शिक्षा के सुधार के लिए आन्दोलन जरूरी हरिमेंदर

 मुँगराबशाहपुर।  पंवारा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेशीय प्रारम्भिक शिक्षक समिति के तत्वावधान में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन बेसिक शिक्षा गुडवत्ता सम्वर्धक विषयक संगोष्ठी आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि बतौर प्रदेश संरक्षक हरिमेंदर पाण्डेय ने कहा आज वर्तमान परिप्रेक्ष्य का सही अवलोकन किया जाए तो पता चलेगा कि बेसिक शिक्षा में जो गिरावट आयी है उसके लिए वर्तमान सरकारें जिम्मेदार है जिसका प्रतिफल रहा आज ासरकारों की गलत नीतियों के कारण आजाद भारत में हम मानसिक रूप   से गुलाम हो गये है प्रदेश उपाध्यक्ष राम कृष्ण हेगडे ने कहा दोहरी शिक्षा नीति के कारण युवा डिग्री लेकर नौकरी के लिए दर दर भटक रहा है प्रदेश महामंत्री बालदीन यादव ने कहा शासन की हेरा फेरी में सरकारे समान शिक्षा की केवल बात करती है व्यवहारिक रूप् में ऐसा कुछ देखने को नही मिलता है अध्यक्षता कर रहे पूर्व शिक्षक कल्पनाथ गुप्त ने कहा परिषदीय स्कूलो में विश्वास न होने के कारण मे सरकारे जिम्मेदार है पूंजीपतियों व नेताओं के बच्चें अगर इन स्कूलो में नाम लिखवा ले तो अभिभावकों में विश्वास स्वयं जागृत हो जाएगा कार्यक्रम का संचालन ओंकार नाथ शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष व आयोजक सालिकराम पटेल ने आगुन्तकों के प्रति अभार ज्ञापित किया मुख्य रूप् सें पुष्पा पाल प्रीति सोनकर सुभाष चन्द्र पटेल गिलोरी यादव राजेन्द्र यादव रमेश चन्द्र सरोज संजीव यादव राजेन्द्र यादव रामनाथ यादव आदि थे

Related

जौनपुर 3350113262827341323

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item