मारपीट में सात लोग घायल

 जौनपुर। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुए भूमि विवाद में सोमवार को सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई।
खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी गांव में दो पक्षों में भूमि को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से आशा और दूसरे पक्ष से बच्चू घायल हो गए।
खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन गांव में बाइक से गिरने के बाद उपहास उडालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें रामशबद और रामकृपाल घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय लाया गया। उधर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के चकइग्लिस पौंहा गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसमें श्याम लाल, सुशीला और दिनेश घायल हो गए। इनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।

Related

जौनपुर 4877566563551040914

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item