काशी विश्वनाथ मंदिर अध्यक्ष बर्खास्त, प्रमुख सचिव धर्मार्थ को जिम्मेदारी
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_302.html
वाराणसी। कर्तव्यों का पालन न करने के आरोप में सरकार ने वाराणसी के श्रीकाशी
विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष पद से आचार्य पंडित अशोक द्विवेदी
को बर्खास्त कर दिया है।
प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य नवनीत सहगल ने बताया कि द्विवेदी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की बैठकें नियमित रूप नहीं करा रहे थे। न्यास परिषद में किए गए निर्णयों का अनुपालन नहीं हो रहा था। उनके कार्यकाल में न्यास परिषद निष्क्रिय हो गई थी। इस संबंध में उन्होंने शासन में अपना पक्ष संतोषजनक ढंग से प्रस्तुत नहीं किया था। सहगल ने बताया कि जब तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती है, तब तक प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य (न्यास परिषद के पदेन सदस्य) अध्यक्ष पद का दायित्व संभालेंगे।