नन्हे-मुन्ने छात्रों ने उठाया लुत्फ
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_412.html
जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल हमाम दरवाजा में सोमवार को साप्ताहिक समर
कैंप का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य अलका गुप्ता ने
अपने उद्बोधन में समर कैंप का महत्व बताते हुए कहा कि समर कैंप स्कूल
द्वारा आयोजित किया जाता है। इस कैंप का आरंभ केजी और पीजी के बच्चों
द्वारा किया गया जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूल पार्टी का लुत्फ उठाया।
बच्चों ने पानी की बौछार में म्यूजिक पर खूब मस्ती की, रंग-बिरंगे कपड़ों
में नन्हे-मुन्ने काफी आकर्षक लग रहे थे। बच्चों ने फलाहार लिया।
अध्यापिकाओं ने फलाहार के महत्व को बच्चों को बताया एवं भिन्न-भिन्न फलों
को दिखाकर बच्चों से उनके नाम पूछे। एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने तो
ब्लैक बोर्ड पर ¨हदी और अंग्रेजी में फलों के नाम भी लिखे।
साप्ताहिक समर कैंप में समस्त बच्चों को भाग लेने की व्यवस्था की गई है जिसके लिए अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों का ग्रुप बनाया गया। इसमें गायन, नृत्य, कलर पेंटिग, कुकिग आदि की ट्रेनिग दी जाएगी। इसमें स्कूल के अतिरिक्त डिग्री कालेज से भी ट्रेनर आएंगे जो अपने अनुभव बच्चों के समक्ष रखेंगे। इस कैंप का मकसद छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को निखारना है जो उनके भविष्य को निखारने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
इस अवसर पर आतिश सिंह , प्रशांत गुप्त, आनंद सिंह , मंजू जायसवाल, अहमद अब्बास खान, दीपिका, मांडवी, शादमा, फात्मा, करुणानिधि सिंह आदि उपस्थित रहे।