चोरों ने उड़ाई भैस
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_690.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के कोकना गांव निवासी बुद्धू गुप्ता की भैस बीती रात चोर पिकअप पर लाद कर चम्पत हो गये। गुप्ता ने अपनी 50 हजार की भैस दरवाजे पर बांध रखा था। चोर बिना नम्बर प्लेट की पिकअप से आये और पगहा काट कर भैस को लाद लिये। आहट पाने पर बुद्धू की नींद खुल गयी। उसने चोरों को दौड़ा लिया और उनपर ईट पत्थर भी फेका लेकिन चोर भैस लेकर भागने में कामयाब हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दे दिया गया।

