
जौनपुर। केन्द्र सरकार किसान विरोधी कृत्य कर रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। परन्तु प्रधानमंत्री पूतिपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए भूति अधिग्रहण कानून में संशोधन करना चाह रहे है। उक्त बाते कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष खुटहन ब्लाक कमेटी के कार्यकर्ताओं को गुरूवार को पिलकिछा कार्यालय पर सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार जबरन किसानों की जमीन हड़पना चाह रही है। जिसके विरोध में कांग्रेस 12 मई को विरोध प्रदर्शन करेगी तथा प्रस्तावित अधिग्रहण की प्रतियां जलायी जायेगी। बृजेश उपाध्याय ने कहा कि किसानों की फसलें बर्बाद हो गयी है। वे आत्महत्या कर रहे है और प्रधानमंत्री विदेश यात्रा कर मौज कर रहे है। परवेज अहमद ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सड़के जर्जर हो गयी है। कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। प्रदेश सरकार हर मोर्च पर विफल है। इस मौके पर प्रेम लाल यादव, पवन शर्मा, विजय उपाध्याय, श्री नाथ यादव, भरत लाल, सन्तोष तिवारी, राजेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संचाल ब्लाक अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने किया।