जौनपुर जेल के 16 बंदी भेजे गए गैर जनपद

जौनपुर। जिला कारागार में उपद्रव तथा उसे लेकर अब तक कायम तनाव को देखते हुए प्रशासन ने 16 गंभीर बंदियों को दूसरे जनपद के जेलों को स्थानांतरित कर दिया। किसी विरोध प्रदर्शन के भय से प्रशासन ने यह सब गुपचुप तरीके से किया। बंदियों को भेजने के बाद उनके परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी गई।
इन बंदियों में ज्योतिषी हत्याकांड के आरोपी धीरेंद्र सिंह  के अलावा अशरफ आलम, डब्बू सिंह  , संतोष सिंह  नैनी, विकास सिंह  ,आदर्श उर्फ सलोने, राजा सिंह  संतोष सिंह  वाराणसी, इशहाक मिर्जापुर, ध्रुवराज सिंह  , दीपक उर्फ पप्पू यादव, मुकेश सिंह  सुल्तानपुर, संतोष पट्टी प्रतापगढ़, महफूज भदोही, सोनू सिंह  आजमगढ़ व आशुतोष सिंह  को गाजीपुर जेल भेजा गया। ये सभी जिला कारागार के महत्वपूर्ण बंदियों में थे। प्रशासन का मानना है कि विगत दिनों हुए उपद्रव में ये सभी नेतृत्व कर्ता थे। इनके यहां रहने से व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी।

Related

खबरें जौनपुर 368327049813026367

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item