दर्शनार्थियों से भरी बस पलटी, 41 घायल, पांच गंभीर

 मऊ जिले के रूद्रपुर में देवरिया से धार्मिक स्थानों की यात्रा पर निकली बस कल देर रात नहर की पुलिया से टकरा कर पलट गई। इस दुर्घटना के कारण 41 यात्री गंभीर हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।
इस बस में बच्चों सहित कुल 70 लोग थे, जिनमें से 41 लोग घायल हैं। गंभीर रुप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां इनकी हालत स्थिर बनी हुई है। गंभीर रुप से घायल 15 वर्षीय हरेंद्र, 40 वर्षीय विमला देवी , 16 वर्षीय लाल साहब, 21 वर्षीय अवधेश व 12 वर्षीय बलवंत का इलाज जिला अस्तपाल में चल रहा है। यह सभी रुद्रपुर से चले दर्शनार्थी अमवा की सती माई, मारकंडे महादेव, सिद्धेश्वर महादेव आदि स्थानों की यात्रा पर निकले थे।

Related

खबरें जौनपुर 729454770669959502

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item