मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहा मुलायम का पूरा परिवारः ओम माथुर

भदोही। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा सक्रिय भूमिका निभायेगी। इसके लिये पूरे प्रदेश में बैठके आयोजित करके कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जा रहा है। इस दौरान उन्होने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए प्रदेश की अखिलेश सरकार पर पारिवारिक हमला बोला। माथुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार में एक नहीं मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार ही मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज खत्म हो चला।
श्री इन्द्र बहाुदर सिंह नेशनल इण्टर कालेज में रविवार को आयोजित काशी प्रान्त की कार्यशाला में बतौर मुख्य अथिति आये माथुर ने उक्त बातें रविवार को प्रेस वार्ता में कही। उन्होने कहा कि पंचायत चुनाव में भागीदारी करने के साथ पार्टी मिशन 2017 का बिगुल फूंकेगी। कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव निष्पक्ष होने की संभावना नहीं है लिहाजा प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी की जा रही है। चुनाव में निष्पक्षता बरकरार रहे इसके लिये हर आवश्यक कदम उठाये जायेगे। इसके लिये पार्टी बृहद स्तर पर तैयारी कर रही है जिसके तहत कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित कर जानकारी दी जा रही है। बताया कि एक दिन पूर्व प्रदेश में महासंपर्क अभियान के तहत एक बड़ी बैठक कानपुर में आयोजित की गयी थी जिसमें संगठन के 550 पदाधिकारियों ने भाग लिया था। कहा कि भारतीय जनता पार्टी 11 करोड़ सदस्य बनाकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। कहा जिन लोगों ने मोबाइल या एसएमएस के द्वारा सदस्यता ली थी उनसे फार्म भरवाकर कार्यकर्ता बनाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्य 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है जो 31 जुलाई तक पूर्ण हो जायेगा। श्री माथुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चैपट हो चुकी है। यहां सच का गला घोंटा जा रहा है। कहा कि जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री एक न होकर पूरा परिवार ही मुख्यमंत्री की भूमिका में उस प्रदेश का क्या हाल होगा इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। प्रेसवार्ता के  दौरान भाजपा नेता आशीष सिंह बघेल, डा. आरके पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

पुर्वान्चल 6688673277762172898

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item