लाभार्थी को जारी होगी इंदिरा आवास की दूसरी किश्त

सुरियावां। भदोही। जिले के सुरियावां विकासखंड के हरीपुर गांव निवासी एवं इंदिरा आवास की पात्र महिला लाभार्थी को आवास की दूसरी किश्त जारी की जाएगी। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु से महिला ने आवास राजनीतिक साजिश के तहत निरस्त करने की शिकायत की थी। जिससे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जांच परियोजना निदेशक को सौंपी थी। जांच में महिला पात्र पायी गयी हैं। उसकी दूसरी किश्त बीडीओ सुरियावां को जारी करने का आदेश दिया गया है।
ग्राम पंचायत हरीपुर के अल्पसंख्यक समुदाय की महिला संवारी देवी पत्नी कोकी को इंदिरा आवास योजना के तहत आवास आंवटित किया गया था। लेकिन गांव की राजनैतिक साजिश बस उसके आवास को पक्का दिखा दिया गया था। जबकि पहली किश्त जारी हो गयी थी और आवास आधा बन चुका था। महिला को खंड विकास कार्यालय सुरियावां की ओर से धनराशि जमा करने की भी नोटिस की दी गयी थी। इस मामले में ग्राम प्रधान और एडीओ पर कथित रुप से राजनीतिक करने का आरोप है। बाद में महिला जिलाधिकारी मिल कर इस मामले की शिकायत की थी। वह बीपीएल श्रेणी में आती है। महिला निहायत गरीब है। जांच में महिला पात्र पायी गयी है। पीडी ने जांच के बाद खंड विकास अधिकारी सुरियावां का आवास की दूसरी किश्त जारी करने का आदेश दिया है। लेकिन अभी शासन से दूसरी किश्त नहीं मिली है। परियोजना निदेशक कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि जैसे ही शासन से आवास की दूसरी किश्त जारी होती है महिला लाभार्थी को संबंधित धनराशि उपलब्ध करायी जाएगी। इसी मामले में ग्राम पंचायत सविच का भी तबादला करा दिया गया है। गांव के कुछ लोग विकास योजनाओं से अनैतिक लाभ लेना चाहते थे। लेकिन सचिव से बात न बनने से ऐसा किया गया। हलांकि ग्राम प्रधान ने ऐसी किसी बात से साफ इनकार किया है।

Related

पुर्वान्चल 768353197095131699

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item