अज्ञात बदमाशो ने एक युवक को मारी गोली हालत नाजुक डेढ़ वर्ष उसके भाई की हुई थी गोलीमारकर हत्या
https://www.shirazehind.com/2015/07/blog-post_347.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गायत्रीनगर बाजार के पास मोटर साईकिल पर सवार दो बदमाशो ने एक युवक पर ताबडतोड़ फायरिगं करके उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। युवक की हालत नाजुक देखते हुए जौनपुर रेफर कर दिया गया है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसके छोटे भाई की जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। उस मुकदमें यह चश्मदीद गवाह है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताड़ शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज रात करीब नौ बजे खुटहन थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव के निवासी सुरेन्द्र उपाध्याय पुत्र हरिश चंद्र उपाध्याय 40 वर्ष गायत्रीनगर बाजार से अपने घर वापस जा रहे थे जैसे ही ये अपने घर के पास पहुंचे पिछे से आये एक मोटर साईकिल पर सवार दो बदमाशो ने उनके ऊपर गोलियां बरसाकर भाग निकले। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। उन्हे ग्रामीणो ने आनन फानन में खुटहन सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गये जहां पर उनकी हालत को नाजुक देखते हुए जौनपुर रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताड़ शुरू कर दिया है।
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सुरेन्द्र के भाई की जमीनी विवाद के कारण गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। जिसमें ये मुख्य गवाह है।