विभिन्न मामलों के कई अभियुक्त गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2015/07/blog-post_37.html
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के दौरान जनपद के कई थानों की पुलिस ने कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सुरेरी थाना पुलिस ने धारा 363, 366, 368, 376 भादंवि व 4 पाक्सो अधिनियम के तहत अभियुक्त देवेन्द्र उपाध्याय पुत्र राजेन्द्र उपाध्याय निवासी मंगरी थाना बरसठी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इसी क्रम में जलालपुर थाना पुलिस ने धारा 419, 420 भादंवि के वारण्टी वशिष्ठ नारायण दूबे पुत्र विक्रमादित्य दूबे निवासी तेराव थाना जलालपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय के लिये भेज दिया।
