एकल विद्यालय अभियान ने निकाला पर्यावरण जनजागरण रैली
https://www.shirazehind.com/2015/07/blog-post_39.html
जौनपुर। एकल विद्यालय अभियान के तत्वावधान में पर्यावरण जनजागरण की रैली निकाली गयी जो सद्भावना पुल के पास स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर से भाजपा के जनसम्पर्क कार्यालय तक चली। इसके पहले रैली का शुभारम्भ अंचल अध्यक्ष वेद प्रकाश जी ने किया जिन्होंने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। इस अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश सम्भाग प्रमुख राघवेन्द्र सैनी, केन्द्रीय ग्राम स्वराज मंच प्रमुख प्रहलाद जी, भाग अभियान प्रमुख संजीत, ग्रामोत्थान प्रमुख सतिराम, व्यवस्था प्रभारी जय प्रकाश के अलावा कामता, रमाशंकर, शिवमूरत मिश्रा, कल्पना, संतोष, अवधेश, संजीव, आलोक, रविराज, नीतू, प्रमिला, धर्मेन्द्र, छोटे लाल, विनय सिंह, सोती राम, कुसुम, सुषमा, नीलम, माधुरी, कविता, नेहा, अर्चना, सीमा, माधुरी के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंचल अभियान प्रमुख सतीश चन्द्र ने किया।
