भदोही जिला मुख्यालय पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2015/07/blog-post_418.html
जिला मुख्यालय पर पहंुच कर किसानों ने हुंकार भरी। किसानों का आरोप है कि जिले के तमाम गावों के किसानों को राहत राशि नहीं मिली है। जबकि ज्ञानपुर तहसील के काफी संख्या में किसानों को राशि आवंटित की गयी। लेकिन जोरई के गावों को यह राशि उपलब्ध नहीं करायी गयी। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे रमेश यादव उर्फ ददा ने कहा कि जिला प्रशासन चिराग तले अंधेरा की कहावत चरितार्थ कर रहा है। मुख्यालय सरपतहां के करीब जोरई गांव है। लेकिन अभी तक यहां के किसानों को बेमौसम में क्षतिग्रस्त फसलों का मुवावजा नहीं मिला है। राजस्व प्रशासन चेक वितरण को लेकर चुप्पी साध रखी है। किसानों चेतावनी दी है कि अगर जल्द किसानों को चेक नहीं प्रदान किया गया तो हम अगली लड़ाई को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में तीजू यादव, संतोष यादव, आशीष, राजेश, कुलदीप के आलवा गांव के दूसरे किसान शामिल थे।