. ट्रक और टेलर की टक्कर मे दो घायल
https://www.shirazehind.com/2015/07/blog-post_586.html
जलालपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गाॅव के समीप सोमवार को सुबह ट्रक और टेलर की टक्कर मे दो लोग गम्मभीर रुप से घायल हो गये जिनका उपचार वाराणसी चल रहा है । बताते है कि सतेन्द्र प्रसाद पुत्र रामदुलार निवासी हीनौता मधुपुर जिला सोनभद्र अपनी ट्रक का माल अकबरपुर से खाली करके वाराणसी आ रहा था कि दरवेशपुर गाॅव के समीप विपरित दिशा से आ रही टेलर से टक्कर हो गयी जिसमे सतेन्द्र तथा ट्रक का खलासी सोनू पुत्र रामचन्दर निवासी मधुपुर सोनभद्र गम्मभीर रुप से घायल हो गये घायलो को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहा पर डाक्टरो की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्मभीरावस्था को देखते हुए जिलास्पताल के लिए रेफर कर दिया जिलास्पताल पर हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया तथा टेलर का ड्राइवर टेलर छोड़ का मौके से फरार हो गया। घटना के बाद जौनपुर वाराणसी मार्ग घंटो बाधित रहा।
