स्कूल बस चालक की पंखें में करंट उतरने से मौत

भदोही। जिला मुख्यालय ज्ञानपुर कोतवाली के कंसापुर गांव में बुधवार की रात फर्राटा पंखें मंे करंट उतरने से एक निजी स्कूल बस चालक की मौत हो गयी। इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी के अनुसार कंसापुर गांव निवासी किशोरचंद्र गुप्ता 45 ज्ञानपुर के सेंट थामस स्कूल में बस चालक था। रात में वह सोया था। साढे़ दस बजे रात जब बिजली आपूर्ति हुई तो उसका फर्राटा पंखा जमीन पर गिरा था। उसका प्लग बोर्ड में लगा और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। उसी दौरान जब वह जमीन पर गिरे पंखे को उठा रहा था। वह प्रवाहित करंट के चपेट मे ंआ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की खबर जब परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। चालक के शोक को स्कूल बंद कर दिया गया।

Related

पुर्वान्चल 2728075974401898113

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item