जनेश्वर ग्राम में बनेगी 42 लाख की आरसीसी सड़कः विधायक
https://www.shirazehind.com/2015/07/42.html
भदोही। समाजवादी सरकार की महत्वाकांक्षी जनेश्वर ग्राम योजना में अब आरसीसी सड़के बनायी जाएंगी। सरकार इन गांवों के विकास को लेकर गंभीर है। जिले में इस योजना के तहत छह गावों का चयन किया गया है। ज्ञानपुर विधान सभा के सपा विधायक विजय मिश्र की ओर से दी गयी जानकारी में बताया गया है कि इन गांवों में 1400 मीटर आरसीसी यानी सीमेंटेड सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विधायक विजय मिश्र की ओर से मीडिया को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एक सड़क पर 42 लाख की लागत आएगी। उन्होंने बताया है कि ज्ञानपुर विधान सभा की विहरोजपुर, दुगुना, ऊंज और बसही को चयनित किया गया है। जबकि भदोही की रामपुर सर्रोई और औराई विधानसभा की गोडापार को लिया गया है। विहरोजपुर में जल्द ही काम शुरु हो जाएगा। जिन गांवों का चयनि हुआ है। वहां के ग्रमीणों ने विधायक के कार्य को सराहा है। ग्रामीण विकास में यह अहम कड़ी होगी। बरसात के मौसम में वैसे भी गांवों के आंतरिक मार्गों की हालत खराब रहती है। डेढ़ किसी की सड़क बनने से गांव सीधे मुख्य संपर्क मार्ग से जुड़ जाएंगे। अपने आप में यह अच्छी खबर है। निश्चित तौर पर इसका लाभ ग्रमाीणों को मिलेगा। ग्राम्य विकास में इस तरह की सड़क लंबा सफर तय करेंगी।