जमीनी विवाद सुलाझाने पहुंचे दो पुलिस कर्मियों की जमकर हुई पिटाई, अस्पताल में भर्ती, डीएम एसपी इस मामले पर हुए गम्भीर

जौनपुर। जमीनी विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे दो पुलिस कर्मियों को गुस्सायी जनता ने घर के अंदर बंद करके जमकर धुनाई करने के बाद दोनो की राईफल छिन लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से दोनो सिपाहियों को पब्लिक की चंगुल से मुक्त कराया। दोनो सिपाहियों की हालत नाजुक देखते हुए जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सिपाहियों का हालचाल लेने के लिए डीएम एसपी भी जिला चिकित्सालय पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाईनबाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में शिवकुमार गुप्ता का उसके पड़ोसी से जमीनी विवाद चल आ रहा है। आज सूबह शिवकुमार अपने घर में कोई निर्माण हो रहा था। इस बात की खबर पड़ोसी ने पुलिस को दिया। खबर मिलते ही दो पुलिस कर्मी आलोक रंजन सिंह और अनिल चैहान मौके पर पहुंचकर पुछताछ शुरू किया ही था कि इसी बीच शिवकुमार पक्ष की महिलाओं ने दोनो पुलिस कास्टेबलों को पकड़कर पिटाई करते हुए घर अंदर लेजाकर बंधक बना लिया। महिलओं की पिटाई से दोनो बुरी तरह से जख्मी हो गये। सूचना मिलते ही मियांपुर पुलिस चैकी प्रभारी पवन चैधरी और टीडी कालेज के प्रभारी उदय प्रताप सिंह व लाईनबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह से दोनो पुलिस कर्मियों को चंगुल से मुक्त कराया। महिलओं की पिटाई से दोनो कास्टेबल की हालत काफी नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सूचना मिलते ही डीएम भानुचंद्र गोस्वामी एसपी भारत सिंह यादव भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया उसके बाद जिला अस्पताल जाकर हालचाल लेने के बाद घटना की विस्तृत जानकारी लिया।
उधर पुलिस कर्मियों की पिटाई घटना सार्वजनिक होते ही चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया है।

Related

खबरें जौनपुर 4676865149254075418

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item