कांग्रेसी नेत्री मालती गौतम उसके घर में ही धारदार हथियार से हत्या ,सनसनी, कांग्रसियो में आक्रोश
https://www.shirazehind.com/2015/07/blog-post_342.html
जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के पूरे आजम गांव में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मालती गौतम की उसके घर के भीतर ही अज्ञात बदमाशो ने धारदार हथियार से प्रहारकर उसे मौत की नींद सुला देने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। कुछ दिन पूर्व मृतक कांग्रेस नेत्री का शाहगंज नगर पालिका के चेयर मैन जितेन्द्र सिंह के साथ मारपीट हुई थी इस मामले में चेयर मैन को जेल की हवा खानी पड़ी थी।
उधर काग्रेस कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। सदर विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान ने कहा कि आज की घटना काफी र्दुभाग्य पूर्ण है। उन्होने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।