संन्दिग्ध परिस्थितियो मे कोल्ड स्टोरेज कर्मी की मौत
https://www.shirazehind.com/2015/07/blog-post_460.html
जलालपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार के मकरा चौराहे के समीप गुरुवार की देर रात्री मे संदिग्ध परिस्थितियो मे कोल्ड स्टोरेज कर्मी की मौत हो गयी। बताते है कि ध्रुव भारती उम्र 48 वर्ष पुत्र द्वारिका भारती निवासी चैबैया पूरब टोला थाना बरकपट्रटी जिला कुशीनगर मकरा चैराहे के समीप त्रिलोचन कोल्ड स्टोरेज पर कार्य करता था रोज की भॅाति अपने चचेरे भाई राजेन्द्र भारती के साथ कोल्ड स्टोरेज के समीप मकान की छत पर सोने चला गया सुबह जब उसका चचेरा भाई सो कर उठा तो अपने भाई को न देखकर अगल बगल ठूढने लगा तो उसके भाई का शव मकान के समीप पानी से भरे गड्रढे मे पड़ा हुआ था शव को देखकर वह रोने चिल्लाने लगा और घटना की सूचना कोल्ड स्टोरेज मालिक को दिया मालिक ने घटनास्थल पर पहुच कर उसके चचेरे भाई से पूछ ताछ किया तो उसने बताया कि मेरा भाई शराब का अत्यधिक सेवन करता था रात्री मे वह कब उठा और कैसे पानी के गड्रढे गिरा यह मुझे मालूम नही कोल्ड स्टोरेज मालिक ने घटना की सूचना थाने पर दिया सूचना पाते ही एस आई नरेन्द्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
