पुलिस से मारपीट करने के 4 आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। लाईनबाजार थाना क्षेत्र के मियापुर मोहल्ले में दो पक्ष राममूरत शर्मा व शिवकुमार गुप्ता के बीच आज हुए विवाद के बाद 100 नं0 पर सूचना दी गयी,इसी सूचना पर कोबरा के दो सिपाही अनिल चौहान व आलोक कुमार पहुच कर दोनो पक्षो से बात कर रहे थे कि शिवकुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ मिल कर सिपाही अनिल चौहान को घर के अन्दर खिच के ले गये और मारने पीटने लगे जिसके बीच बचाव में दुसरा सिपाही आलोक कुमार गया तो उसे भी मारे जिससे सिपाहियों का सर फट गया, दोनो सिपाहियों को जिलास्पताल में भर्ती कराया गया है । इस के सम्बन्ध में थाना लाईन बाजार पर मु0अ0सं0 1288/15 धारा 147,307,333,506,504,353 भादवि व 7 सीएलए एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लाईन बाजार श्री राजमोहन यादव व महिला थानाध्यक्ष श्रीमती रंजना सचान मय हमराही कर्मचारी के दबीश दी गयी तो मियापुर के पास से 1. शिवकुमार गुप्ता पुत्र कान्ता प्रसाद 2. सावित्री देवी पत्नी शिवकुमार 3. आरती पुत्री शिवकुमार 4. ज्योति पुत्री शिवकुमार निवासी गण मियापुर थाना लाईन बाजार को मियापुर के पास से गिरफ्तार किया गया । और दो अभियुक्त चुनमुन व गोलू पुत्र गण शिवकुमार गुप्ता फरार हो गये । जिन की गिरफ्तारी हेतु दबीश दी जा रही है । अभियुक्तो के विरुध्द थाना लाईन बाजार पर आवश्यक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया ।

Related

खबरें जौनपुर 8014277968721879817

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item