रोजे में बुराइयों से स्वयं को रोकता है रोजेदारः डा. इशहाक अंसारी
https://www.shirazehind.com/2015/07/blog-post_413.html
जौनपुर। रोजे के दौरान रोजेदार हर प्रकार की बुराइयों से स्वयं को रोकता है और अल्लाह की मंशा के मुताबिक जीवन व्यतीत करने के प्रति इस्लामी निर्देशों की पाबंदी करता है। उक्त बातें केराकत कस्बे में घड़ी परिवार द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार में उपस्थित लोगों के बीच समाजसेवी डा. इशहाक अंसारी ने कही। इसी क्रम में अताउल्लाह खां, असलम खां, अलाऊ पहवान, डा. शब्बीर सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि रोजा इफ्तार में हर तबके के लोग एक दस्तरख्वान पर एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं जिससे सभी को इफ्तार की अनुभूति होती है और आपसी भाईचारे के साथ धार्मिक सौहार्द को बल मिलता है। इसके अलावा समाजसेवी राजेश साहू ने कहा कि इस माह में अल्लाह की असीम कृपा का नुजूल लगातार होता रहता है जिससे सभी लोग लाभान्वित होते हैं। इस दौरान आये हुये लोगों का स्वागत विनोद साहू व बबलू साहू ने किया। इस अवसर पर सौरभ श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, संतराम निषाद, कयाम खां, लाल बहादुर यादव, शकील खां, राजेश पाण्डेय, जब्बार, मुन्ना, मैनुद्दीन, एजाज, मकबूल, कलामू, सलामू, तारिक, रामशरण यादव, राजकुमार जायसवाल सहित सैकड़ों हिन्दू व मुस्लिम धर्म के लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम आयोजक राजेश साहू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

