भण्डारे व जागरण में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

जौनपुर। मायाशंकर जनकल्याण समिति मायानगर मदारपुर दोयम में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर पर पुरूषोत्तम मास में चल रहे मासिक कथा का बीती रात समापन हो गया जिसके उपलक्ष्य में विशाल भण्डारा एवं भजन कीर्तन व देवी जागरण का आयोजन हुआ। 30 दिवसीय कथा की समाप्ति पर काशी के प्रख्यात कथा वाचक स्वामी बृजभूषण दास ने सभी को आशीर्वाद देते हुये बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान युवा कलाकार अभिषेक मयंक सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों की प्रस्तुति करके पूरे समां को ही बांध दिया। देवी गीतों पर उपस्थित भक्तगण पूरी तल्लीनता के साथ भक्ति रस में पूरी रात डुबकी लगाते रहे। इस अवसर पर राघवेन्द्र दूबे, यागवेन्द्र, मंगल, शैलेश मिश्र, सुजीत सिंह, रवि सिंह, समर, सिटू, लल्ला, दयाराम यादव, रमेश सिंह, डब्लू सिंह, रामनरेश सिंह के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक कृष्ण दत्त दूबे ने सहयोगियों व आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

खबरें जौनपुर 4120706584287522110

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item