मल्लाह समुदाय का विशाल प्रदर्शन आज

 जौनपुर। निषाद आरक्षण के लिये कसरवल गोलीकाण्ड में आंदोलनकारियों पर दर्ज किये फर्जी मुकदमे वापस लेने, जेल से रिहा करने, पुलिस द्वारा जलाये गये वाहनों की क्षतिपूर्ण देने एवं शहीद अखिलेश निषाद के मौत की सीबीआई जांच कराने के लिये राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद आंदोलित है। इसी को लेकर मल्लाह समुदाय के लोग देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित करेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला प्रभारी हीरा लाल निषाद ‘योगी’ ने बताया कि 15 जुलाई को नगर के सद्भावना पुल के पास स्थित केरारवीर मंदिर से एक विशाल जुलूस निकाला जायेगा जो नगर भ्रमण करते हुये कलेक्टेªट पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो जायेगा। श्री योगी ने सभी मल्लाह समुदाय के लोगों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

Related

खबरें जौनपुर 5856187735928035823

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item