टैंकर लूटकर बदमाश फरार

 शाहगंज (जौनपुर): चालक व परिचालक को बेहोश करके बदमाश टैंकर लूटकर फरार हो गए। घटना क्षेत्र की सीमा से सटे बरामदपुर बेलवाई सुल्तानपुर में शनिवार की रात घटी।
भारत पेट्रोलियम का एक टैंकर 12 हजार लीटर तेल लेकर मालीपुर के लिए शनिवार की रात जा रहा था। स्थानीय नगर के फैजाबाद स्थित एक होटल में चालक राम सूरत (38) निवासी ताहापुर मालीपुर अंबेडकरनगर व परिचालक ¨पटू (18) निवासी खंडवारा पवई आजमगढ़ ने खाना खाया और रात करीब साढ़े दस बजे मालीपुर के लिए टैंकर लेकर चले। रास्ते में सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के बेलवाई पुलिस चौकी अंतर्गत बरामदपुर के पास अज्ञात बदमाशों ने चालक व परिचालक को बेहोश करके उनको सड़क के किनारे गड्ढे में फेंककर टैंकर लूटकर भाग निकले। रविवार की सुबह स्थानीय नागरिकों ने चालक व परिचालक को बेहोशी के हालत में पड़ा देखा तो जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए स्थानीय पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उनका इलाज चल रहा है। सुल्तानपुर जनपद की पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भी मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Related

खबरें जौनपुर 5004166560149832296

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item