जौनपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद का पर्व ,हिन्दू मुस्लिम एक दूसरे को दे रहे है बधाई

जौनपुर। ईद का पावन पर्व त्योहार जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सूबह सुन्नी वर्ग के लोगो ने नगर के मछलीशहर पड़ाव पर स्थित शाही ईदगाह में नमाज अदा किया तो शिया वर्ग के लोगो ने सदर इमाम बाड़े में नमाज पढ़ी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, व्यापारी नेता ईदू सिंह ,डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी भारत सिंह यादव और कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव ने मुस्लिम भाईयो के गले लगाकर ईद की हार्दिक बधाईयां दी। सूबह होते ही मुस्लिम समुदाय का जत्था नमाज अदा करने के लिए शाही ईदगाह और सदर इमाम बाड़े की तरफ कुच कर गया। मुसलमानो ने ईद की नमाज पढ़ने के बाद देश और मुल्क में अमन चैन की सलामति की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर बधाईयां दी। वही ईदगाह के बाहर खड़े सैकड़ो हिन्दुओ ने मुस्लिम भाईयो को गले मिलकर ईद का मुुबारक बाद दिया। जिसके चलते शिराज ऐ हिन्द की सरजमी पर हिन्दू मुस्मिल ने मिलकर ईद का त्योहार मनाया जा रहा है।
 आज पूर्वान्ह 10ः15 बजे शाही ईदगाह मछलीशहर पड़ाव मस्जिद में ईदुलफितर की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी। नमाज अदा करने के बाद पूर्व विधायक हाजी अफजाल, ईदगाह कमेटी के जनरल सेकेटरी जाफर हसन जाफरी, शकील अहमद, शाजिद अहमद सहित सैकड़ों लोगों ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद, अध्यक्ष उ0प्र0 कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ हनुमान प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंण्ड़न, जिला मजिटेªट भानुचन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव, सपा नेता डा0 के0पी0यादव, डा0 एस0पी0सिंह, इन्दुभुवन सिंह, इन्द्र भान सिंह इन्दू, आदि से गले मिलकर ईद की बधाई दिया। इसी प्रकार जिले में निधारित समय के अनुसार ईद की नमाज अदा की गयी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर आर0के0पटेल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, अतिरिक्त मजिस्टेªट एन0एन0 द्विवेदी, अधि0अधिकारी नगर पालिका संजय शुक्ला , कोतवाल सी0बी0सिंह भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहें। इसी प्रकार अन्य स्थानों पर अपर जिलाधिकारी भू0रा0 राम सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव को शाहगंज, जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र को खेतासराय, अपर जिला मजिस्टेªट वि0रा0 राम भंजन सोनकर को बेगमगंज, इमामबाडा क्षेत्र में विशेष रूप से तैनात रहें।

Related

पर्व 2982627127160189113

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item