घर-घर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, बतायी पार्टी की नीति

  जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा मंगलवार को नगर के ओलन्दगंज एवं नखास वार्ड में महासम्पर्क अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला प्रवासी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा काशी प्रांत राकेश त्रिवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि महासम्पर्क के जरिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को बताये एवं भाजपा की केंद्र सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दें। श्री त्रिवेदी ने कहा कि सभी सक्रिय सदस्य अभियान को गति देने में सहयोग करें एवं अभियान को सफल बनायें।
    जिला सम्पर्क प्रमुख नीरज सिंह ने कहा कि जो लोग भाजपा के सक्रिय सदस्य बनना चाहते हैं, वो सभी अपने-अपने द्वारा पूर्व में सदस्यता अभियान के दौरान जिन लोगों को आॅनलाइन सदस्य बनाया था उनके घर-घर जाकर पूरी जानकारी उनकी लेकर पार्टी द्वारा दिया गया पत्रक भरवाना है। श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सम्पर्क के दौरान केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश के समस्त नागरिकों के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा करके बताना है, साथ ही प्रदेश की सपा सरकार की नाकामी एवं जनविरोधी नीतियों के बारे में भी बताना है।
    इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं नगर प्रवासी सुशील कुमार उपाध्याय, नगर सम्पर्क प्रमुख सुनील सेठ, नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, मीडिया प्रभारी राजवीर सिंह दुर्गवंशी, नगर महामंत्री धर्मपाल चैधरी, मानिक चंद सेठ, नितिन सिंह, अतुल गुप्ता, जगदीश खरवार, सुधांशू सिंह, बाबू लाल निषाद, डा. विजेंद्र नाथ सिंह, आशीष गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन सौ लोगों को महासम्पर्क अभियान में सम्पर्क किया।

Related

खबरें जौनपुर 6778116614753573200

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item