जौनपुर। ऐतिहासिक श्री सीताराम धर्ममण्डल सरायहरखू के प्रबन्धकारिणी की बैठक अशोक श्रीवास्तव के आवास पर सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता कौशल सिन्हा ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ सलाहकार सुरेन्द्र श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सिन्हा, अरूण श्रीवास्तव, सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 18 अक्टूबर को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के मानस का प्रदर्शन प्रस्तुत होगा। साथ ही संयुक्त निर्देशक ईश्वर चन्द्र श्रीवास्तव ने पात्र विवरण प्रस्तुत किया जिसको कार्यकारिणी ने अनुमोदित किया। इसी क्रम में मंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव ने आय-व्यय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अमित श्रीवास्तव, प्रेमचन्द्र, सुरेन्द्र कुमार, कौशल कुमार, श्याम जी सिन्हा, पवन श्रीवास्तव, अजय कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान सुनील कुमार, अनिल कुमार, अनूज श्रीवास्तव, डा. अजय, आनन्द श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, मयंक मृदुल उपस्थित रहे।