विवादित मकान पर कब्जे का मामला फिर गरमाया, 3 हिरासत में
https://www.shirazehind.com/2015/07/3.html
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर चौराहे पर स्थित विवादित मकान पर कब्जा का मामला निरन्तर तूल पकड़ रहा है जिसको लेकर यदि पुलिस नहीं चेती तो कभी भी स्थिति विस्फोटक हो सकती है। हालांकि बीती रात असलहों से लैस होकर मौके पर पहुंचे चार पहिया वाहन सवार को पकड़ने के चक्कर में पहुंची पुलिस ने 3 युवक को हिरासत में ले लिया है। मालूम हो कि उक्त विवादित मकान को लेकर संतोष, मनीष एवं गुलाब चन्द्र एडवोकेट में विवाद चल रहा है जिसको लेकर दोनों पक्ष कब्जा करने को लेकर आये दिन आमने-सामने हाते हैं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार इसकी सूचना चैकियां चैकी पुलिस को है लेकिन वह मौन साधे हुये है। इसी का परिणाम रहा कि बीती रात मामला गरमा गया जहां की स्थिति देखकर क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि एक मारूति वैन में सवार कई लोग असलहों से लैस हैं जिस पर पुलिस पहुंची तो जरूर मगर तब तक वाहन सवार लोग भाग गये थे। फिलहाल मौके से 3 युवक को हिरासत में ले लिया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान उक्त ओर आकृष्ट कराते हुये मांग किया कि भविष्य में कोई गम्भीर वाक्या न हो, इसलिये इस स्थिति को नियंत्रित कर लिया जाय।

