आर्य समाज का चुनाव सम्पन्न, देवेन्द्र नाथ चुने गये प्रधान

   जौनपुर। आर्य समाज जौनपुर का चुनाव आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक यज्ञ-हवन के पश्चात् सम्पन्न हुआ जहां सर्वसम्मत से देवेन्द्र नाथ को प्रधान एवं अमित आर्य व वेद प्रकाश एडवोकेट को उप प्रधान चुना गया। आलोक कुमार मंत्री, शिव कुमार साहू व डा. रामफेर निषाद उपमंत्री और मनीष साहू लगातार चैथी बार निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गये जबकि रविन्द्रनाथ को पुस्तकालय बनाया गया। इसी क्रम में अन्तरंग सदस्य के रूप में राममूर्ति यादव, पवन साहू, मोहन लाल आर्य, सुषमा देवी, रामधनी सेठ नियुक्त किये गये जबकि शशिभूषण यादव को आय व्यय निरीक्षक और भारतुन्द्र आर्य को आर्यवीर दल का अधिष्ठाता बनाया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र प्रधान, रतन साहू, यादवेन्द्र चतुर्वेदी, मंगल प्रसाद, अवधेश सिंह, रामचन्द्र, गिरीश चन्द्र, धर्मवीर जी, अविनाश जी, विनोद निगम, ओम प्रकाश, जैकी साहू, किरन निषाद, माधुरी देवी, डा. सुनील, मुरलीधर, डा. गोरखनाथ, विनय श्रीवास्तव, संजय साहू, रामकुमार, सिकन्दर, अचल, सुरजीत कपूर, गोपाल जी साहू, अनिल चैरसिया, राम किशुन, डा. वीडी शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

खबरें जौनपुर 8988918424585442340

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item