व्यापम घोटाले में शिवराज छोड़े कुर्सीः बोली आप

 भदोही। मध्य प्रदेश में व्यवसायिक परीक्षा मंडल व्यापम घोटाले की आग देश में सुलग रही है। एक के बाद हो रही मौतों से यह घोटाला और चर्चित हो चला है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को पद से हटाने की मांग की है।
आम आदमी की भदोही जिला ईकाई के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि व्यापम नौकरी सेवा क्षेत्र का सबसे बड़ा घोटाला है। इस में मुख्यमंत्री की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है। बगैर सरकार के संज्ञान के इतना बड़ा घोटाला नहीं हो सकता है। उससे भी अधिक समस्या इससे जुड़े लोगों की एक के बाद एक मौत रहस्यमय बन गयी है। हलांकि इस मामले की जांच सर्वोच्च जांच संस्था सीबीआई कर रही है। लेकिन स्थिति अभी बुरी है। कार्यकर्ताओं ने मुख्मंत्री से इस्तीफा मांगा है। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। प्रदर्शन करने वालों में रामधनी यादव, सौरभ बरनवाल, अरुण चैहान, हिमांशु, सचिन यादव और अमरेश गौतम शामिल थे।

Related

पुर्वान्चल 3365213628526781686

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item