भारी बारिश ने ली दो जानः केराकत में बेटे की मौत मां गम्भीर ,लाईनबाजार में 12 वर्षीय बालक की गई जान
https://www.shirazehind.com/2015/08/12.html
जौनपुर। भारी बारिश के चलते केराकत थाना क्षेत्र के पसेरा गांव में कच्चा मकान गिरने से बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी मां बुरी तरह से जख्मी हो गयी। उधर नगर के लाईनबाजार थाना क्षेत्र के शेषपुर मोहल्ले में पक्की दिवार गिरने से नानी के घर आया एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। दोना स्थानो पर कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आज सूबह से हो रही झमाझम बारिश के कारण केराकत थाना क्षेत्र के पसेरा गांव में सूबह करीब दस बजे कच्चा मकान धराशायी हो गया। मकान के मलबे में दबने से 16 वर्षीय किशोर रोहित सिंह पुत्र स्व 0 राजेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी उसकी मां मंजू सिंह बुरी तरह से घायल हो गयी है। उनका इलाज केराकत सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर चल रहा है।
दूसरा हादसा लाईनबाजार थाना क्षेत्र के शेषपुरा मोहल्ले में हुआ।
यहां पर एक पक्की दिवार गिरने से पास गुजर रहा रोहित निषाद 12 वर्ष पुत्र सतीश निषाद निवासी गौपौली जिला चंदौली मलबे की चपेट में आ गया। दिवार गिरने की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया। स्थानीय नागरिको उसे मलबे से बाहर निकालकर पास के एक प्राईवेटडाक्टर के पास ले गये । डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि रविवार को उसके नानी के घर पूंजापाठ था वह इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ आया था।
