
जफराबाद (जौनपुर): थाना क्षेत्र के सैय्यदताज मोहल्ले में गुरुवार की रात कतिपय लोगों ने 36 सागौन के पेड़ को काटकर गिरा दिया। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने थाने पर पहुंच आक्रोश जताया। साथ ही कार्रवाई की मांग किया।
सभासद दिलसाद ने अपने घर के समीप सागौन का पेड़ लगाया है। छोटे-छोटे इन 36 पेड़ों को रात में किसी समय काटकर कतिपय लोगों ने गिरा दिया। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। सभी लामबंद होकर थाने पहुंचे। जहां दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया। साथ ही घटना को लेकर आक्रोश जताया।