हर तरफ पानी पानी: सड़के बनी झील, बेड रूम तक पहुंचा पानी

जौनपुर। आज भोर में हुई झमाझम बारिश ने जहां आम जनता को उमस भरी गर्मी से राहत दिलायी वही सड़क गलिया ताल तलैया से लेकर सैकड़ो लोगो के बेड रूम तक पानी से लबालब हो गया। सड़के झील बन गयी तो खेत खलिहान में दरिया जैसा मंजर दिखाई पड़ने लगा। इस वर्षा ने जहां धान की फसलो की सेहत अच्छा किया वही मक्का को भारी नुकसान पहुंचाया है।
पिछले एक हफ्ते से उमस भरी गर्मी ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया था। मंगलवार की भोर करीब पांच बजे तेज हवाओ के साथ बारिश शुरू हुआ तो जैसे लगा बादल फट गया। करीब तीन घंटे हुई बारिश के कारण शहर की सड़के गलियां झील बन गयी वही सैकड़ो लोगो के घर में पानी भर गया। हालत यह हो गया कि बेड रूम तक पानी पहुंचने से लोग दहशत में आ गये। पानी बंद हुआ तो बाल्टी व अन्य सामानो से पानी को घर से बाहर निकालने में लग गये। इस वर्षा के कारण लोगो ने अपने बच्चो को स्कूल तक नही भेजा। पूरा जनपद पानी पानी होने के कारण कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर बाजारो तक सन्नाटा पसरा रहा।
इस आंधी पानी ने धान की फसलो को फायदा पहुंचाया वही खेतो लहलहा रहे मक्के की फसल को जमीन पर सुला दिया जिसके कारण किसानो को भारी नुकसान हुआ है।

Related

news 9196627780206839700

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item