प्राचार्य से मिला अभाविप का प्रतिनिधिमण्डल
https://www.shirazehind.com/2015/08/blog-post_208.html
जौनपुर। नगर के टीडीपीजी कालेज में 33 प्रतिशत सीट वृद्धि की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमण्डल प्राचार्य डा. राकेश सिंह से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपते हुये छात्र-छात्राओं से सुविधा शुल्क के नाम पर अवैध वसूली का विरोध जताते हुये आंदोलन की चेतावनी भी दिया। जिला सह संयोजक दिग्विजय मिश्र के नेतृत्व में प्राचार्य से मिलने वाले प्रतिनिधिमण्डल में विकास ओझा, सर्वेश सिंह, राकेश वर्मा, ऋषिकेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह, गौरव सिंह, उमेश यादव, आलोक रंजन, अवकाश सिंह, अभिषेक तिवारी, शिवम यादव, सत्यम विश्वकर्मा, सचिन, गोलू सिंह के अलावा अन्य छात्र शामिल रहे। प्राचार्य डा. सिंह ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार करके अमल में लाने का प्रयास किया जायेगा।

