बच्चों को बलवान व चरित्रवान बनाने के लिये जौनपुर में चलता है अखाड़ा

  जौनपुर। निलाडवीर महावीर हनुमान कुश्ती खेल व्यामशाला ठकुर्ची विकास खण्ड धर्मापुर में जिला कुश्ती संघ द्वारा विशाल अखाड़ा चलाया जा रहा है। कुश्ती की अगुवाई श्री सीताराम रामनाम शरण जी महाराज कर रहे हैं जिनकी अध्यक्षता कमला पहलवान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अखाड़ा चलाने का हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि जौनपुर के बच्चे बलवान, चरित्रवान, संस्कारवान व सभ्यतापूर्ण हों। यही नहीं, वे कुश्ती के मैदान में विश्व विजयी हों। इस बाबत संघ ने बताया कुश्ती में हमें किसी भी प्रकार से ऊंच-नीच या जाति-पात का कोई भेदभाव नहीं है। हम जौनपुर ही नहीं, बल्कि हिन्दुस्तान के सभी बच्चों को इस अखाड़े के माध्यम से विश्व में नाम रोशन करने की सोच के साथ यह अखाड़ा चला रहे हैं। पूर्ण विश्वास के साथ कह रहे हैं कि आने वाले समय में हमारे अखाडे़ के बच्चे जौनपुर ही नहीं, बल्कि विश्व में अपने मातृभूमि का परचम लहरायेंगे। वहीं लोगों का मानना है कि सुबह 1 घण्टे कुश्ती का अभ्यास करने से मन को बहुत शान्ति मिलती है। पूरे दिन शरीर में गजब की फुर्ती रहती है जिसे सिर्फ जबान से बयां नहीं किया जा सकता, बल्कि अभ्यास करने वाला ही समझ सकता है। संघ के अनुसार 80 से अधिक बच्चों को रोज अभ्यास कराया जाता है लेकिन हमें किसी भी प्रकार से सरकार का सहयोग नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण हम बच्चों को पूर्ण रूप से तैयारी कराने में असमर्थ हैं। बहुत जल्द हम अपने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर खेल मंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन को लेकर जिलाधिकारी से मिलेंगे। संघ के सहयोगियों में उपाध्यक्ष मग्गू पहलवान, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, मुख्य कोच अशोक सोनकर (ए.एन.आई.एस) आदि भी हैं।

Related

news 5043169449180571628

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item