मानव सेवा ही है परमात्मा की सच्ची सेवाः सचदेवा
https://www.shirazehind.com/2015/08/blog-post_319.html
जौनपुर। प्यार ही इंसान को इंसान बनाता है, इसलिये हर इंसान को एक-दूसरे से प्यार करना चाहिये। ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति से मानव में प्यार की भावना जगायी जा सकती है। ब्रह्म ज्ञानियों के लिये सत्संग का महत्व इतना बड़ा है कि इंसान को पता चल जाता है कि मानव सेवा ही वास्तव में परमात्मा की सच्ची पूजा है। यही समझ इंसान के मन में स्थिरता लाकर प्यार की भावना पैदा करती है जिससे सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है और ज्यों-ज्यों सत्संग से लगातार जुड़ता जाता है, मानवीय गुणों का भी प्रवेश होता जाता है। उक्त उद्गार नगर के साहू धर्मशाला में महात्मा श्याम लाल साहू द्वारा आयोजित निरंकारी सत्संग समारोह में उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये इलाहाबाद से आये जोनल इंचार्ज अशोक सचदेवा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सुखदेव सिंह, डीएन जी, शकील अहमद, खुर्शीद अहमद, राजेश प्रजापति आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन रमाशंकर जी ने किया।
