लायंस क्लब की जोन एडवाइजरी सभा में निर्धारित हुये सेवा कार्य के लक्ष्य
https://www.shirazehind.com/2015/08/blog-post_969.html
जौनपुर। लायंस क्लब इण्टरनेशनल जोन जे 2 के लायंस क्लबों की जोन एडवाइजरी सभा जोन चेयरमैन सै. मो. मुस्तफा की अध्यक्षता में हुई जहां क्लबों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुये सेवा कार्य करने के लक्ष्य निर्धारित किये गये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज की सेवा करना एवं आपसी सौहार्द बढ़ाना है, इसलिये सभी क्लब सदस्यता वृद्धि पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष शाहगंज में नया लायंस क्लब खोला गया है। अन्त में क्लब के अध्यक्ष ला. संजय श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अजय श्रीवास्तव, अशोक मौर्या, मनीष केसरवानी, पीयूषकांत शर्मा, गोपाल वैश्य, संतोष भगवान, अमित पाण्डेय, रूपेश जायसवाल, अनिल कुमार, महेन्द्र नाथ सेठ, सोमेश्वर केसरवानी, संजीव जायसवाल, राज केशरी सहित लायंस क्लब जौनपुर, शाहगंज के सदस्यों के अलावा प्रतापगढ़ के गौरव, हर्ष आदि उपस्थित रहे।

