समाजवादी पेंशन का अकड़ा जानकर गदगद हुए प्रमुख सचिव
https://www.shirazehind.com/2015/08/blog-post_471.html
जौनपुर। प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने विडियों कन्फ्रेसिग के
माध्यम से समाजवादी पेंशन के बारे में प्रभारी जिलाधिकारी पी0सी0श्रीवास्तव
से जानकारी प्राप्त किया। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि 98599 पात्रों को
पेंशन जारी करने पर प्रमुख सचिव ने प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने बताया
कि समाजवादी पेंशन जारी करने में जौनपुर मात्र एक जिला है। जिसमें सभी
पात्रों के खाते में धन भेज दिया गया है। लाभार्थियों के परिवार के चल रहें
जॉच की समीक्षा किया जिसमें प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि शिक्षा एवं
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्य कराया जा रहा है। जिसमें शिक्षा विभाग ने 95
प्रतिशत एवं स्वास्थ्य विभाग ने 66 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। जिन
पात्रों के बच्चे विद्यालय जाते है और टीकाकरण कराये है प्रमुख सचिव ने
उनके पेंशन बढ़ाने की बात कही। प्रमुख सचिव ने चालू वित्तीय वर्ष में
निधारित किये गये 9524 के बारे में जानकारी प्राप्त किया। प्रभारी
जिलाधिकारी ने बताया कि पात्रों का चयन कर फिड़िग का कार्य लगभग पूर्ण कर
लिया गया है। इसी प्रकार प्रमुख सचिव पंचायती राज ने त्रिस्तरीय पंचायत
चुनाव आरक्षण निधारण प्रकिया के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा आवश्यक
निर्देश भी दिये। बाल पोषाहार विभाग के प्रमुख सचिव ने 7 सितम्बर एवं 10
सितम्बर को विशेष अभियान की समीक्षा किया जिसमें 5 वर्ष तक के बच्चों का
वजन लेने को कहा। इस अभियान को निर्वाचन विभाग की तर्ज पर चलाने का निर्देश
दिया।

