भगवान राम जानकी के साथ लक्षमण व हनुमान की मूर्ति हुई स्थापित
https://www.shirazehind.com/2015/08/blog-post_989.html
खेतासराय (जौनपुर)।क्षेत्र के पोरईकला गांव में शनिवार को डीहबाबा स्थल पर राम,लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की मूर्ति विधिविधान से स्थापित की गयी।पूजन-अर्चन के बाद प्रसाद वितरण हुआ।इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
डीहबाबा का वर्षों से गांव वालों के अलावा आसपास गांव के लोग पूजन अर्चन करते चले आ रहे हैं।श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या देख डीहबाबा स्थल पर पोरईकला गांव वालों को मूर्ति स्थापना करने की श्रद्धा जागृत हुई।प्रधान उपेन्द्रनाथ मिश्र के सहयोग से डीहबाबा स्थल पर मन्दिर का निर्माण कराया गया।और सावन की पूर्णिमा को मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त बना।भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की मूर्ति को गाजे बाजे के साथ गांव में भ्रमण किया गया।फिर विद्वान पं.चन्द्रशेखर मिश्र,जीतनारायण शुक्ला,अशोक मिश्र,राजेश मिश्र ने मंत्रोच्चारण के साथ प्राण-प्रतिष्ठा व पूजन कराया।सहयोग में राजेश सिंह, संतोष सिंह, बृजेश सिंह, राम विलाश शर्मा, बालकिशुन राजभर,जीतू बिन्द, फिरतू बिन्द आदि रहे।

