गैस पाइप फटा रसोइया झुलसा
https://www.shirazehind.com/2015/08/blog-post_709.html
बरसठी ।प्राथमिक विद्यालय भदराव में
सुबह छात्रों के लिए खाना बनाते समय गैस बाटला की पाईप फट जाने के कारण
रसोईया झुलस गयी। जिसे अध्यापकों ने उपचार कराने के बाद घर भेज दिया।भदराव निवासी शीतला देवी गांव के प्राथमिक विघालय मे खाना बनाती है। सुबह खाना बनाते समय गैस बाटला की पाईप फटकर अचानक आग निकलने लगी। आग की चपेट मे आने से वह झुलस गयी। झुलसी हालत में अध्यापक विकास ने उसे उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी मे उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।
