युवक को मारी गयी गोली , जिला अस्पताल में भर्ती
https://www.shirazehind.com/2015/08/blog-post_918.html
जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के अबीरगंढ़ टोला में एक युवक को गोली मारी गयी है। गोली उसके पैर में लगी है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल का नाम अल्ताब अहमद बताया जा रहा है। उसको किसने गोली मारी कारण क्या था पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है। फिलहाल गोली चलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
