श्री गणपति बप्पा पूजा समिति ने 108 दीपमालाओं से की आरती

  जौनपुर। संकट मोचन मंदिर श्री गणपति बप्पा पूजा समिति द्वारा श्री शिवशक्ति धाम पूर्वी सहकारी कालोनी उमरपुर-रूहट्टा में गणेश जी का भव्य श्रृंगार किया गया जहां 108 दीपमालाओं की आकर्षक आरती भी हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन एवं विशिष्ट अतिथि सहयोगीगण रहे। इस दौरान जागरण एवं झांकी का आयोजन हुआ जहां रोहित चतुर्वेदी व प्रीति पाण्डेय ने गीत एवं झांकी का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। शिव ताण्डव एवं शिव पार्वती का भांग घोंटा का दृश्य तो प्रमुख रहा जबकि श्मशान के दृश्य को लोगों ने खूब सराहा। कुलदीप चैबे, रोहित चैबे, दुर्गा पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत भक्तिपूर्ण गीतों से माहौल भक्तिमय रहा। इस अवसर पर संस्थापक विमलेश अग्रहरि, संरक्षक अश्वनी उपाध्याय एडवोकेट, अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, विमल गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अन्त में आदित्य नारायण मिश्र एडवोकेट ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

religion 4878907254670012277

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item