विद्या मंदिर में किया गया जिलास्तरीय मार्गदर्शक शिक्षक कार्यशाला
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_438.html
जौनपुर। सरस्वती बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिलास्तरीय मार्गदर्शक शिक्षक कार्यशाला का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि बदलापुर पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. लाल साहब सिंह ने कहा कि विज्ञान कांग्रेस एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमें छोटे बच्चे अपने आस-पास के वातावरण में कुछ करके सीखते हैं। इसी क्रम में सह राज्य समन्वयक डा. सीडी सिंह ने कहा कि विज्ञान कांग्रेस के सतत् आयोजन का यह 22वां वर्ष है। विषय विशेषज्ञ अभिमन्यु राय ने नवरात्रि व पितृ पक्ष में होने वाली धार्मिक गतिविधियों व अपनी संस्कृति से जुड़े कार्यों के वैज्ञानिक महत्व को बताया। मुख्य वक्ता टीडीपीजी कालेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. नरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि महाकवि घाघ हमेारे देश के प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी कवि हुये हैं। अन्त मंे सभी का स्वागत करते हुये प्रधानाचार्य डा. अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता बाल विज्ञान कांग्रेस में करायें। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा हरपाल सिंह इण्टर कालेज सिंगरामऊ के पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन टीएन सिंह ने किया। अन्त में जिला समन्वयक डा. चन्द्रकला सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

