केमिस्ट एण्ड कास्टमेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने निकाली जागो-जगाओ रैली
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_763.html
जौनपुर। दवा के व्यवसाय में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन व धरना कार्यक्रम सफल बनाने हेतु केमिस्ट एण्ड कास्टमेटिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जागो-जगाओ मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी। यह रैली नगर के गूलर घाट से निकलकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुये पुनः वहीं पहुंचकर समाप्त हो गयी। नगर भ्रमण के दौरान रैली में शामिल दवा व्यवसाइओं ने बुधवार को प्रातः 12 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने का अनुरोध किया। रैली का नेतृत्व संयोजक दिलीप गुप्ता व अध्यक्ष राजय यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बताया गया कि बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दवा व्यवसाय पर फार्मासिस्ट थोपे जाने का विरोध होगा। साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विभाशंकर सिंह शामिल होने आ रहे हैं। श्री सिंह नगर में प्रवास के दौरान जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से मुखातिब भी होंगे। साथ ही सभी व्यवसाइओं से दवा व्यवसाय की वर्तमान चुनौतियां विषय पर अपनी राह जाहिर करेंगे।
