महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर रालोद ने निकाला मशाल जुलूस
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_360.html
जौनपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महंगाई, भ्रष्टाचार एवं बिजली बढ़ोत्तरी के खिलाफ राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। कोतवाली से निकला जुलूस चहारसू चैराहा, शाही पुल, ओलन्दगंज होते हुये सद्भावना पुल पर पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस में शामिल लोगों ने प्रदेश व केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। मशाल, बढ़ा बिजली मूल्य वापस लो, खा गये प्याज-पी गये दाल ये देखो मोदी की चाल, महंगाई जो कम न कर सके वो सरकार निकम्मी है, अच्छे दिनों का देखो हाल, महंगी सब्जी-महंगी दाल आदि लिखी तख्तियां लेकर कार्यकर्ता चल रहे थे। जुलूस में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एसए रिजवी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निसार हुसैन, छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरमान आब्दी, प्रदीप तिवारी, राजेश प्रजापति, भीम यादव, सुनील सिंह, आरपी मिश्रा, जरगाम अहसान, प्रहलाद पटवा, सैय्यद मोहम्मद रिजवी, षमशेर अली, महाबल मौर्य, अमन, मुस्तफा, दीपक मिश्रा, मेंहदी हसन, इमरान जैदी उपस्थित रहे।

