
जौनपुर। केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग स, वर्ग द एवं ग्रामीण डाक सेवकों ने बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बनाते हुये अपनी 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन केन्द्र सरकार को प्रेषित किया। जनपदीय अध्यक्ष आरके मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये कार्यवाहक मण्डलीय सचिव मोति राम, संगठन मंत्री श्रीप्रकाश गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने सरकार से अपनी मांगें पूर्ण होने तक संगठित रहकर केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सभी कर्मचारियों को हमेशा संघर्ष करते रहने की अपील किया। मांगों में नयी पेंशन समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल किया जाय। अन्तरिम राहत ग्रामीण डाक सेवकों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा तथा 7वें वेतन आयोग में सम्मिलित किया जाय। महंगाई भत्ते का विलय किया जाय। अनुकम्पा आधारित नियुक्तियों से प्रतिबंध समाप्त किया जाय। खाली पदों को भरकर नये पद सृजित किया जाय। पीएमआरडीए बिल को समाप्त किया जाय। निजीकरण व ठेकेदारी को बंद किया जाय। महंगाई पर रोक लगायी जाय। बोनस सीलिंग समाप्त किया जाय। वेतन आयोग को 1.1.2014 से लागू किया जाय। न्यूनतम मजदूरी 15 हजार से कम न हो। सभी कर्मचारी को सामाजिक सुरक्षा दी जाय। इस अवसर पर दिनेश द्विवेदी, हीरा लाल यादव, सतीश सिंह, कुलदीप तिवारी, सुशील वर्मा, अजय कश्यप, राकेश तिवारी, प्रिय यादव, वंश लोचन मौर्या, मो. सलीम, मो. शरीफ, राम उजागिर, महेन्द्र यादव, हरिशंकर यादव, अनिल पाण्डेय के अलावा सैकड़ों सम्बन्धित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।