यूनियन बैंक के एटीएम का सीसी कैमरा खराब-जालसाज सक्रिय
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_29.html
जलालपुर। स्थानीय यूनियन बैंक की शाखा पर स्थित एटीएम का सीसी कैमरा खराब होने के कारण जालसाज सक्रिय हो गये है और आये दिन घटना को अंजाम दे रहे है। इस पर शाखा प्रबंधक तथा एटीएम गार्ड को ध्यान न देने के कारण एैसी घटनाये घटती रहती है एटीएम का सीसी कैमरा खराब होने के कारण पुलिस भी सूरागकसी नही कर पाती है जिससे इन दिनो जालसाजो का हौसला बुलन्द है। बताते है कि बीबनमऊ गाॅव निवासी राजसिंह के एटीएम के खाते से जालसाजो ने पच्चीस हजार रुपया उड़ा दिया। जब राजसिंह 31 अगस्त को अपना पैसा निकालने हेतु स्थानीय यूनियन बैंक के एटीएम पर गया तो खाते से सारा पैसा गायब था यह देख उसके होश उड ़गये वह भाग कर यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक श्रीवास्तव के पास गया और सारी घटना को बताया शाखा प्रबंधक ने बताया कि विगत कई दिनो से एटीएम का सीसी कैमरा खराब है मै घटना की फूटेज नही दिखा सकता भुक्तभोगी द्वारा घटना कि सूचना स्थानीय थाने पर दे दी गयी है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने घटना को संज्ञान मे लेकर जाॅच पड़ताल मे जुट गये। देखना अब यह है कि फूटेज के बिना जालसाजो तक पहुॅच पाती है पुलिस अब तो आने वाला समय ही बतायेगा।

