राधाकृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता 6 को

  जौनपुर। कला एवं साहित्य के लिये समर्पित अखिल भारतीय संस्था ‘संस्कार भारती’ की जनपद इकाई के तत्वावधान में 6 सितम्बर दिन शनिवार को राधाकृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो सरस्वती शिशु मंदिर बारीनाथ उर्दू बाजार के प्रांगण में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये मंत्री राजकमल ने बताया कि 4 से 8 वर्ष की आयु के बालक व बालिकाओं की श्री राधाकृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता और 4 वर्ष से कम आयु आयु वर्ग में शिशुओं की लल्ला वर्ग में प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतिभगियों में से प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिये प्रतिभागी चयनित किये जायेंगे।

Related

news 9114907202260416466

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item